पत्नी की घिनौनी करतूत, प्रेमी संग मिलकर पति को सुलाया मौत की नींद

9/19/2017 4:13:47 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): आजकल रिश्तों का खून सफेद होता जा रहा है। किसी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला करनाल के नगला मेगा गांव में देखने को मिला, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आज करनाल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया। महिला के अपने प्रेमी से अवैध संबंध थे। उनके अवैध संबंधों के चलते ही महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।