पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का करवाया रेप

4/19/2017 2:47:53 PM

जुलाना:जुलाना-हांसी मार्ग पर स्थित गौशाला के पास महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही जानबूझकर दुष्कर्म करवाया है। महिला ने जुलाना थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने यह मामला महिला थाना जींद को सूचित कर दिया था। महिला थाना जींद में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी अनुसार जुलाना-हांसी मार्ग पर स्थित गौशाला के पास काम की तलाश में आई प्रवासी महिला मजदूर के साथ पति की सहमति से दुष्कर्म करवाया गया है। 35 वर्षीय महिला उत्तर प्रदेश के बिसड़ा जिले के गांव सया की निवासी है और काम की तलाश के लिए अपने पति के साथ जुलाना आई हुई थी। पुलिस को दी सूचना में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसको मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले के गांव हनुखेड़ा निवासी सुरेन्द्र के पास भेज दिया। जहां पर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। 

उसका कहना है कि उसके पति ने ऐसा जानबूझकर करवाया है। इसके बाद पीड़ित महिला मंगलवार सुबह पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला थाना जींद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।