पति बना हैवान, पत्नी ने चटनी बनाने से मना किया तो दी खौफनाक मौत

4/5/2017 4:05:26 PM

कनीना (विजय):कनीना खंड के गांव बवानिया में बीती रात्रि एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका सुशीला के पिता जगत सिंह की शिकायत पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुशीला देवी, 34 वर्ष बीती रात्रि खाना बनाकर अपने बच्चों को खिलाने के बाद सोने की तैयारी में थे कि महिला के पति बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी से चटनी आदि बनाने को कहा। पत्नी के इंकार करने पर बलवंत ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

इस मारपीट में पत्नी सुशीला को कई जगह चोटें आईं। अंतत: बलवंत ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करवाने के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ भेज दिया। मृतक सुशीला के एक लड़का व एक लड़की है। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक बलवंत की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।