पति को मामी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़की पत्नी

2/19/2017 2:36:55 PM

पिहोवा(बंसल):पिहोवा निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी 6 मार्च, 2016 को करनाल निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। शादी में अभिभावकों ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष मायके से मोटरसाइकिल व ए.सी. लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। अजय शादी से पहले अपने नानके भिवानी रहता था। विवाह के कुछ समय पश्चात वह उसे करनाल छोड़कर फिर से भिवानी रहने चला गया। पंचायत हुई तो अजय उसे अपने साथ भिवानी ले गया। एक रात उसने अजय को उसकी मामी अनीता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जब उसने शोर मचाया तो उक्त लोगों ने उससे मारपीट की। जब उसने अपनी सास संतोष को बताया तो उसने भी उन्हीं का पक्ष लेते उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह मायके पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति अजय, सास संतोष व मामी सास अनीता के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।