नैना चौटाला का ऐलान, दुष्यंत को सीएम के पद तक पहुंचाएंगे

11/1/2018 8:09:25 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): इनेलो में मुख्यमंत्री पद के लिए चौटाला परिवार में तलवारें खिच गई हैं। विधायक नैना चौटाला ने चरखी दादरी के झुंपा गांव में ऐलान कर दिया कि दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में 2 साल से अजय चौटाला व उनके बेटों को बाहर करने की बिसात बिछाई जा रही है। उन्होंने ये बातें इनेलो की हरी चुनरी चौपाल में जनता को सम्बोधित करते हुए कही।

हरी चुनरी चौपाल में जब दुष्यंत के हरियाणा के भावी सीएम के नारे लगे तो दुष्यंत चौटाला की मां और इनेलो विधायक नैना चौटाला ने ऐलान कर दिया कि मकान की नींव रख दी गई है। अब दुष्यन्त को सीएम पद तक पहुंचने के लिए राम सेतू बना दो। उन्होंने कहा कि जब ओमप्रकाश चौटाला व अजय चौटाला जेल गए तब भी उन्हें इतना दुख नही हुआ था, जितना अब उनके बेटों को पार्टी से बाहर निकालने के फैंसले के बाद हुआ है। 

उन्होंने किसी का नाम तो नही लिया लेकिन कहा कि 15 लोग 2 साल से अजय सिंह और उनके बेटों का पार्टी से वजूद खत्म करने में लगे हुए हैं। ओमप्रकाश चौटाला कहते हैं कि अधिकार मांगने से नही मिलते, अधिकार छीने जाते हैं, तो यह अजय सिंह का अधिकार है।
 

Rakhi Yadav