दिल्ली रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे तंवर: भंडारी

5/8/2018 1:10:25 PM

पंचकूला(धरणी):  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर 12 मई को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में कांग्रेस के ऐसे कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र सहित सम्मानित करेंगे जो  29 अप्रैल रैली में रामलीला ग्राउंड में शामिल हुए थे। यह जानकारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा से अशोक तंवर के नेतृत्व में जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से निभाया पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी। इसमें पूरे हरियाणा से हर जिले और ब्लॉक से हर गांव से जहां-जहां से गाड़ी भरकर जो कार्यकर्ता दिल्ली रैली में गए थे उनको बुलाया गया है। 

भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ चिट्ठिया लिखने और इस तरह लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। हरियाणा व केंद्र में बीजेपी की सरकार है उनको एस.वाई.एल. का मुद्दा जल्द से जल्द हल करना चाहिए और हरियाणा को उनके हक का पानी दिलाना चाहिए और ये डिले करने के चक्कर में  ये पत्र लिख रहे हैं,  जो पत्र सी.एम. को नरेंद्र मोदी को लिखना चाहिए वह पंजाब के सी.एम. को लिखा जा रहा है।
 

Deepak Paul