कल सिरसा में सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू में रहेगी ढील: जिला प्रशासन

8/26/2017 9:25:20 PM

सिरसा: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद प्रदेश के कई स्थानों पर धारा 144 लगाई गई है। डेरा प्रमुख के गढ़ सिरसा में जिला प्रशासन कल सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है।

पंचकूला में सीबीआई अदालत के बलात्कार के मामले में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराने के बाद डेरा समर्थकों के समूचे हरियाणा में हालात स्थिर लेकिन तनावपूर्ण हैं।  इस हिंसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई स्थानों पर कर्फ्यू लगाया गया है।