दूर हुई भरत बेनीवाल की नाराजगी, बोले- जब भी हाईकमान चाहेगी प्रचार शुरू कर दूंगा

10/15/2021 2:17:22 PM

सिरसा(सतनाम): ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल की हाईकमान के साथ नाराजगी आखिरकार दूर हो गई है।भरत सिंह आज बड़ा बयान देते हुए  कहा है कि वह कांग्रेस हाई कमान के साथ ही रहेंगे, जब भी हाईकमान चाहेंगी प्रचार शुरू कर दूंगा | उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता ही सही फैसला करेगी।

भरत सिंह ने एक बार फिर पवन बेनीवाल पर तंज कसते कहा कि  लोग कांग्रेस के साथ है, पवन बेनीवाल के साथ कम लोग है। पवन कभी भी कांग्रेस मे नहीं थे , पहले वह इनेलो में थे फिर भाजपा में आए कैंडिडेट बने ।  दोनों पार्टियों में रह कर उन्होंने लोगों को परेशान किया है | भरत सिंह ने कहा कि  मैं हाईकमान के साथ दिल से हूँ।  

Content Writer

Isha