हवा ने बढ़ाई ठंड, तापमान में आई 2 से 3 डिग्री की गिरावट

12/1/2019 1:03:50 PM

फरीदाबाद (दीपक पांडेय) : उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के कारण मौसम एकदम शुष्क हो गया है। जिससे तापमान में गिरावट आने के कारण सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान 2 से 3 डिग्री और गिरेगा। सर्दी बढऩे के कारण लोगों के कपड़े पहनने का तरीका भी अचानक से बदल गया है। लोग स्वैटर और जैकेट पहने नजर आए। साथ ही दोपहर के समय पार्क, छत आदि जगहों पर खिली धूप का आनंद लेते नजर आए। शनिवार रात शहर में अधिकतम 23 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज कर किया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शहर में तेज सर्द हवा का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। क्योंकि मंगलवार तक हवा की रफ्तार तेज रह सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का दौर भी जारी रहेगा। हालांकि बुधवार से हवा की रफ्तार में कमीं आ सकती है और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी के साथ मध्यम स्तर तक बारिश के भी आसार है। बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह-शाम ठिठुरन शुरू हो सकती है। इसलिए डॉक्टर इस मौसम लोगों को बचने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस मौसम सांस दिक्कत वाले मरीज, बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों को काफी संभलकर रहना चाहिए। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। जंक फूड, फ्र ीज  का पानी का ठंडा पानी, आईसक्रीम आदि न खानें दें। चॉलकलेट खाकर पानी नहीं पीने दें।

अगले सप्ताह 9 डिग्री तक हो सकता है पारा : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौजूदा समय में मौसम शुष्क है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से उत्तरी हवा चल रही है। ऐसे में कश्मीर में हो रही बर्फबारी से हवा में ठंडापन है। इसका असर शहर में देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इसके चलते अगले हफ्ते से रात के समय तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमीं हो सकती है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। सर्दी में लगातार हो रहे इजाफे ने बाजारों में रौनक ला दी है। लोगों में गर्म कपड़ों की मांग बढऩे लगी है। शहर के प्रमुख बाजार एनआईटी-1 नंबर मार्केट, सराय ख्वाजा, जवाहर कॉलोनी, बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद बिहारी मार्केट समेत सभी छोटे बड़े बाजार, मॉल्स में गर्म कपड़े खूब बिक रहे हैं। मॉल्स व शो-रूम में ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर भी दिए जा रहे हैं। 

Isha