सर्दी ने तोड़ा रिकार्ड, न्यूनतम तापमान रहा 5 डिग्री सैल्सियस

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 01:16 PM (IST)

पानीपत  राकेश) : जिले में सर्दी दिन-प्रतिदिन रिकार्ड तोड़ रही है। करीब 6 दिन से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हो पाए हैं। बुधवार को सर्दी ज्यादा बढऩे से शहर में लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। बाजारों में भी क्रिसमस-डे होने के बावजूद चहल-पहल कम रही। मौसम विभाग के विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 व अधिकतम 18 डिग्री सैल्सियस रहा।

हवा की रफ्तार 20 कि.मी. प्रतिघंटा रही। पहाड़ों पर हिमपात के चलते दिसम्बर में कोहरे व शीत लहर का डबल अटैक पड़ गया है। ठंड में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वन्य प्राणी भी इसका शिकार हो रहे हैं।

सुबह से शाम तक घना कोहरा व बर्फीली हवा का दौर जारी रहा। नैशनल हाईवे पर दिन में भी वाहन की लाइट्स जलती रहीं। शहरवासी राजेश, अनिल, सतीश, मनोज, अंकित व सुभाष आदि का कहना है कि इस बार ठंड ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। काम-धंधों पर भी इसका असर पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static