हिसार में सर्दी का सितम, पारा पहुंचा माइनस 1.2 डिग्री, 24 सालों मे सबसे ठंडी रही रात

1/1/2021 2:14:54 PM

हिसार (विनोद): हरियाणा प्रदेश में कंपकमाने वाली ठंड लगातार बढ रही है और खास कर रात्रि के दिनो में तापमान गिरावट आ रही है। हिसार में न्यूनतम तापमान  माइनस-1.2 डिग्री पहुंचा गया है। यहां 24 सालों मे सबसे ठंडी रात आई है। ये कहा जा सकता है कि हिसार शहर मनाली व शिमला से भी ज्यादा ठंडा हो गया है।  जिसके कारण हिसार में जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है।


वर्ष 1996 में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 दर्ज किया गया था। इस कड़काती सर्दी में लोग अलाव का सहारा ले रहे है और लोग घरों में दुबक रहे है और साथ ही गर्म पेय पदार्थ का इस्तेमाल कर रहे है। कड़कती सर्दी के कारण हरियाणा प्रदेश में जनजीवन भी काफी अस्त व्यस्त हो गया है।



हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट रहेगी और 3 जनवरी से 5 तक हरियाणा प्रदेश में बारिश की संभावना है। पहाडों से हवाए जो उतर चल रही है जिससे तापमान में लगातार गिरावट चल रही है।  

 
 

Isha