खून की जांच के बाद दूसरे रूम में जा रही थी महिला, गेट पर ही दिया बच्चे को जन्म...बच्चे की बिगड़ी तबीयत

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 01:58 PM (IST)

भिवानीः शुक्रवार को पेट दर्द के बाद जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आई एक महिला ने अस्पताल में वार्ड के गेट पर एक बच्चे को जन्म दे दिया। जिससे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया तथा आनन फानन में जच्चा को वार्ड और नवजात को नर्सरी में शिफ्ट किया गया। जहां नवजात की तबीयत बिगड़ने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जच्चा अस्पताल में उपचाराधीन है तथा डॉक्टरों ने अगले कुछ दिन में छुट्टी देने की बात कही है। अस्पताल में वार्ड के गेट पर महिला के बच्चा देने की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही। 

 राजीव कॉलोनी निवासी सुधा पेट दर्द होने पर अपनी बेटे सौरभ व सास जानकी के साथ जांच के लिए शुक्रवार को अस्पताल आई थी। जहां महिला के खून की जांच के बाद दूसरे रूम में भेज दिया। इसी बीच महिला ने दूसरे कमरे में जाते समय वार्ड के गेट पर दर्द हुआ और वहीं पर बच्चें को जन्म दे दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static