कबूतरबाजी मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपए की नकदी की बरामद

10/17/2020 2:33:08 PM

गुहला-चीका : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि कबूतर बाजी के एक मामले की जांच थाना चौकी पुलिस के ए.एस.आई. बलजीत सिंह द्वारा महिला निवासी मुक्तसर पंजाब आरोपी सैफी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से धोखाधड़ी पूर्वक हड़पी गई। नकदी में से 10 हजार रुपए नकदी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई। 

एस.पी. ने बताया कि सूबे सिहं निवासी थे। वह शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार वह 2015 में अपनी माता का पटियाला के एक अस्पताल में इलाज करवा रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात सुनील के साथ हो गई, जिनका मुक्तसर में विदेश भेजने का ऑफिस है। सूबे सिंह ने सुनील से कहा कि उसका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है, क्या उसे स्टडी विजा पर विदेश में भेज देंगे। उसने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद वे उसके बेटे को विदेश में भेज देंगे। 

दिसंबर 2017 में उसके बेटे ने 12 वीं कक्षा पास कर ली तो उसकी सुनील के साथ उसके बेटे को पुर्तगाल में भेजने बाबत 9 लाख रुपए में बात तय हो गई। उसके बाद सुनील उसके घर आया तथा उसके बेटे के सभी कागजात अपने साथ ले गया। विभिन्न प्रकार के खर्च बताकर उपरोक्त आरोपी सुनील तथा उसकी पत्नी सैफी रानी ने उससे 11 लाख रुपए जालसाजी द्वारा हड़प लिए तथा न ही उसके बेटे को पुर्तगाल भेजा। उसके बाद ने उसका कोई फोन आया तथा न ही वे फोन उठाते तथा उनका विदेश भेजने वाला दफ्तर भी बंद मिला। पुलिस द्वारा आरोपी सुनील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सैफी को रिलिज कर दिया गया।  


                        

Manisha rana