महिला ने पति व सास पर मारपीट कर कीटनाशक पिलाने का आरोप, 15 साल पहले हुई थी शादी

2/23/2022 1:08:13 PM

सिरसा : जिले में घरेलू विवाद के चलते महिला ने पति व सास पर मारपीट कर कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले अमनदीप साथ हुई थी। उसके एक लड़की व एक लड़का है, जोकि उसकी मां के पास गांव पोहडका में रहते हैं।

महिला ने बताया कि वह पशुपालन करती है। जब वह दूधवाले को दूध डालने गई तो उसका पति वहां आ गया। महिला ने दूध डालने के बाद दूधवाले से पैसे मांगे तो उसने कहा कि अभी उसके पास नहीं है। वह बाद में दे देगा। साथ ही उसने यह कहा उसने 500 रुपये उसके को दे दिए हैं। इस बात पर कैलाश रानी की उससे कहासुनी हो गई तो पति ने उसे थप्पड़ मार दिया। सास व पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सास बोतल में कीटनाशक लेकर आई और जबरदस्ती उसे पिला दी। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana