चिटफंड के नाम पर ठगी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार, प्रोडक्ट देने के नाम पर ठगे थे लाखों रुपए

6/5/2023 3:17:17 PM

सोनीपत (सन्नी) : सोनीपत जिले के सिटी थाना पुलिस ने चिटफंड के नाम पर ठगी करने वाले एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला कर्नाटक स्थित चित्रादुर्गा की रहने वाली नाजिया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।


2019 में करवाया था मामला दर्ज 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के इंडियन कॉलोनी के रहने वाले भूप सिंह ने 2019 में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि कर्नाटक की किसी कंपनी ने प्रोडक्ट देने के नाम पर उनसे खाते में 30 से 35 लाख रुपए लिए है। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई भी प्रोडक्ट नहीं दिया गया और जब जांच की गई तो पता चला कि कोई कंपनी ही नहीं है। जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया गया तो पता चला कि यह एक गिरोह है। जो इसी तरह कई करोड़ रुपए का फ्रॉड कर चुका है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और मामले में जांच करते हुए आज एक महिला को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि महिला का पति अभी फरार है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उन्होंने कंपनी तैयार की थी और सोनीपत के रहने वाले व्यक्ति से 30 से 35 लाख रुपए प्रोडक्ट सेल करने के लिए दिए गए थे, लेकिन व्यक्ति को ना तो पैसे दिए गए और ना प्रोडक्ट दिया गया है। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana