ममता से खिलवाड़: महिला ने चिकित्सकों पर लगाए मृत बच्चा देने का आरोप, बोली- बच्चा दिखाया तक नहीं

12/19/2023 10:29:01 AM

कैथल: जिला नागरिक अस्पताल में एक महिला ने चिकित्सकों पर उसे मृत बच्चा देने के आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल (सीएम विंडो) मेें शिकायत दी है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कैथल शहर निवासी सुनीता रानी ने आरोप लगाते बताया कि 24 नवंबर को कैथल के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम उसकी डिलीवरी हुई थी लेकिन बच्चे को दिखाया नहीं गया। उसे बताया गया कि बच्चे की धड़कन कमजोर है। इसके बाद उसे बच्चे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। महिला ने बताया कि जब वह करीब 10 दिन बाद करनाल के अस्पताल से इलाज करवाने के बाद वापस लौटी तो उसे मृत बच्चा उसकी ननद को देने की जानकारी मिली जबकि डिलीवरी के समय उसके बच्चे को तो अस्पताल में बने निकु वार्ड में भेजा गया था।


महिला का आरोप है कि उसका ऑपरेशन करने के बाद बच्चे को दिखाया नहीं गया था। कहा गया था कि बच्चे को निकु वार्ड में दाखिल किया गया, लेकिन बाद में बच्चा नहीं दिया। दो दिन के बाद उसकी नदद को मृत बच्चा दे दिया गया। आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ ने बच्चे के इलाज के दौरान लापरवाही की है।

Content Writer

Isha