आधी रात घर में घुस पहले लूटे गहने, फिर महिला और उसके देवर पर कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

1/5/2021 5:10:54 PM

मेवात (एके बघेल): नूंह जिले के लुहिंगाकलां गांव में देर रात लूट की नीयत से घर में घुसे अज्ञात लोगों ने महिला एवं उसके देवर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला व उसके देवर को राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।



जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 3 बजे लुहिंगाकलां गांव में रजिया (25) पत्नी इरशाद घर में रोजाना की तरह सोई हुई थी। इसी दौरान कुछ लोग आए, जिनमें से एक व्यक्ति घर में घुस गया बाकि लोग बाहर खड़े हो गए। उस शख्स ने महिला की सोने की हसली, कानों की बाली लूट ली और फिर हमला कर दिया। इसमें महिला के साथ उसका देवर आरिफ (14) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला का पति ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। 

दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और जांच शुरु की। घटनास्थल पर अब पुलिस तैनात कर दी गई है। पुन्हाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, घटना किसने और क्यों अंजाम दी गई। लुहिंगाकलां गांव में इस घटना के बाद भय का माहौल व्याप्त है।

vinod kumar