देर रात घूम रहे महिला और पुरुष को रोका तो पुलिस पर किया हमला, कर्मचारियों की वर्दी फाड़ी

6/18/2020 3:33:44 PM

फतेहाबाद (रमेश): देर रात घूम रहे एक महिला और पुरुष को रोकना पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। दोनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौच किया और मारपीट की साथ ही। यहां तक की उन्हाेंने पुलिसकर्मचारियाें की वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस पेट्रोलिंग वैन में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि बीती रात भूना इलाके में एक महिला और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में घूमते देखे गए। पुलिस ने रात 9 बजे के बाद कर्फ्यू का हवाला देकर उन्हें घर जाने की हिदायत दी, मगर डेढ़ घंटे के बाद भी जब वे घर नहीं गए तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें फिर से हिदायत देने का प्रयास किया, मगर इस बार दोनों उखड़ गए और पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा करने लगे।

आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मियों की एक अन्य वैन वहां पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया दोनों नशे में दिखाई दे रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Edited By

vinod kumar