रिश्वतखोर महिला ASI व सब इंस्पेक्टर की कोर्ट में पेशी, 10 हजार रूपए के साथ रंगे हाथ हुए थे गिरफ्तार

11/18/2022 5:25:23 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र): 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार की गई यमुनानगर पुलिस की महिला एएसआई और सब इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया गया। 10 हजार रुपए की रिकवरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि एक व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने दोनों भ्रष्टाचारी पुलिस अधिकारियों को बीते दिन रिश्वत के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की थी।

 

मामले में फंसाने का डर दिखा कर मांगे थे 20 हजार रूपए

 

विजिलेंस शिकायत देकर छछरौली के गांव लेदा खास के रहने वाले सुखराम ने बताया था कि कुछ समय पहले उसके बेटे की शादी यमुनानगर की एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी। इसके बाद उसकी पुत्रवधू ने उसके बेटे व अन्य ससुरालियों के खिलाफ 25 जून को महिला थाना में मारपीट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुत्रवधू द्वारा उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने के चलते सभी काफी परेशान थे। इसी केस के सिलसिले में वह कई दिनों से महिला थाना में चक्कर काट रहा था। सुखराम का आरोप है कि इस मामले की जांच महिला थाना की एएसआई पूनम कर रही थी। वह धमकी दे रही थी कि उसे भी इस केस में फंसा देगी और बेटे के साथ उसे भी जेल हो जाएगी। इस बात का डर दिखा कर पूनम ने उससे 20 हजार रुपए की डिमांड की मांगे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह रुपये देने में असमर्थ था।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Gourav Chouhan