20 हजार रिश्वत के साथ महिला ASI काबू, दहेज का मामला निपटाने के लिए मांगी थी घूस

10/30/2022 8:48:58 PM

पानीपत: विजिलेंस की टीम ने दहेज के एक मामले में महिला एएसआई को 20 हजार रूपए रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके पर रिश्वत के रूप में लिए गए रुपयों को भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी महिला एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा

 

जानकारी के अनुसार शहर के मॉडल टाउन थाने में एक दहेज का मामला आया था, जिसे महिला जांच अधिकारी पूनम डील कर रही थी। आरोप है कि पूनम इस मामले में लगातार रिश्वत की मांग कर रही थी। इस मामले की शिकायत विजिलेंस पानीपत को मिली। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने शिकायतकर्ता को आरोपी एएसआई को 20 हजार रूपए देने के लिए कहा। रविवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने पूनम को रूपए दिए, तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। रिश्वतखोर महिला एएसआई के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Gourav Chouhan