झांसे में लेकर महिला से लाखों के जेवरात ठगे

4/6/2023 8:28:00 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-10 एरिया में महिला व उसके साथी द्वारा एक महिला को झांसे में लेकर लाखों के जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में गांव हरसरू की सत्यवती ने कहा कि वह 4 अप्रैल को अपनी बहन और पोती के साथ जा रही थी। रास्ते में उसे एक महिला ने रोका जिसने एटीएम में रुपए जमा करवाने के लिए मदद मांगी। महिला ने बताया कि वह बहादुरगढ़ से आई है। इस पर सत्यवती ने उसे बैंक जाने के लिए कहा। इसी दौरान एक व्यक्ति व एक महिला ने सत्यवती से कहा कि हमें इस महिला की मदद करनी चाहिए, कहीं कोई और व्यक्ति इसे ठग ना ले। कुछ देर बात करने के बाद उन सभी ने सत्यवती को अपनी बातों में उलझा लिया। उन्हें नोटों की गड्डी के नाम पर कागज की गड्डी पकड़ा दी और उनके सोने के कंगन ले लिए। आरोपियों ने उन्हें कहा कि वह महिला को खाना खिला कर वापस आ रहे है और उसके बाद बैंक चले जाएंंगे, तब तक वह उनके रुपए अमानत के तौर पर अपने पास रख ले। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो महिला ने नोटों की गड्डी से कपड़ा हटा कर देखा तो पाया कि यह कागज की गड्डी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi