प्रताड़ना और पति की दूसरी शादी से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 09:31 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर पति द्वारा दूसरी शादी करने से परेशान महिला ने रविवार को खुदकुशी कर ली। मृतकों के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल वालों पर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सोहना सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में होडल निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वो दो भाई हैं। बड़ा भाई धारा सिंह एक हादसे में लगी चोटों के कारण मानसिक रूप से कमजोर है। धारा सिंह की बेटी पूनम की शादी वर्ष 2013 में कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। पूनम और कुलदीप की एक लड़की व लड़का है। आरोप है कि पति कुलदीप, सांस संतोष, ससुर रतन सिंह व उनके परिवार के नंबरदार महेंद्र, महेंद्र पूनम को तंग करते थे। उसपर घर से जाने का दबाव बनाते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। पूनम घर आने पर इस बारे में अक्सर उन्हें बताया करती थी।
परिजनों ने इस बारे में उसके ससुराल पक्ष के लोगों से बात भी की थी। ससुराल पक्ष के लोगो ने पूनम से कहा कि कुलदीप ने दूसरी शादी कर ली है और कुछ समय बाद वो उस लड़ी को घर भी ले गए। ससुराल वालों के साथ वो लड़की भी पूनम को तंग करने लगी और उसपर घर छोड़कर जाने का दबाव डालने लगे। उसे उसके बच्चों से अलग रखा जाता था। इस सब से तंग आकर पूनम ने रविवार को ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर ने UNSC में सुधारों का मुद्दा उठाया, भारत की G20 अध्यक्षता पर भी की चर्चा

Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पूरा कर रही है पंडित दीनदयाल का सपना: CM योगी

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर