मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग महिला ने छत से कूदकर दी जान

9/2/2022 9:19:15 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो):  सेक्टर-58 में दी ग्रेट आर्च सोसाइटी में मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार दोपहर को फ्लैट की खिड़की से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय बुजुर्ग महिला फ्लैट पर अकेली थी।  बुजुर्ग महिला की पहचान राजिंद्र कौर चपरा (70) के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

घटना के समय बुजुर्ग महिला फ्लैट पर अकेली थी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट से बुजुर्ग महिला ने कुदी है वह उसकी बहन का फ्लैट है। बुजुर्ग महिला अपने पति से करीब 17 साल से अलग रहे रही थी। वह चंडिगढ़ में परिवार से अलग रहते हैं। बुजुर्ग महिला की दो बेटी है। एक बेटी श्रीलंका में और दूसरी बेटी गुरुग्राम में ही रहती है। पुलिस ने घटना की सूचना उनकी बेटी को दे दी है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi