भाभी को कमरे में इस हालत में देख ननद के उड़े होश, 10 माह पहले ही हुई थी शादी (VIDEO)

1/15/2022 7:44:05 PM

फतेहाबाद (रमेश कुमार): फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में आज दोपहर संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि झारखंड की 20 साल की युवती का फ़तेहाबाद में विवाह हुआ था। विवाहिता की 10 माह पहले ही शादी हुई थी।

उसके ससुर ने बताया कि वह सभी मजदूरी पर गए थे। घर में उनकी पुत्रवधु राखी अकेली थी और उसकी बेटी जोकि 15-16 की है वो भी घर में ही थी। उसकी पुत्रवधू ने आज दोपहर फांसी लगा ली। उनकी बेटी जब कमरे में में गई तो राखी फांसी पर लटकी मिली थी। उन्होंने बताया कि शायद पति पत्नी के बीच कुछ अनबन हुई थी, इसी को लेकर उसने यह कदम उठा लिया।

Content Writer

Isha