8 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव...अकेलेपन की जताई जा रही आशंका

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:44 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : धारूहेड़ा क्षेत्र की एक पॉश सोसाइटी में 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चंद्रों देवी के रूप में हुई है, जो आठ बच्चों की मां थीं। उनके एक पुत्र प्रदेश में आईजी रैंक के अधिकारी रह चुके हैं। 

जानकारी के अनुसार चंद्रो देवी अपने छोटे बेटे विजय कुमार के साथ रह रही थीं, जो गुरुग्राम के फरुखनगर स्थित मार्केट कमेटी में सेक्रेटरी हैं। विजय कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह जब वह अपनी मां को चाय देने गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोला गया, जहां चंद्रो देवी बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। घटना की सूचना तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों के अनुसार चंद्रो देवी पिछले कुछ समय से अकेलापन महसूस कर रही थीं, जो इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल में रखवाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static