'तू मर जा, हम शादी कर लेंगे'...पति व उसकी प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 11:18 AM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले के गांव डाडौला में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल महिला के पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह दोनों शादी करना चाहते थे, जिसके लिए दोनों उसे मरने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इन प्रताड़नाओं से परेशान होकर महिला ने जहर निगल कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

2 साल से चल रहे अवैध संबंध

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गांव डाहर का रहने वाला है। वह चार भाई-बहन है। एक बहन ज्योति की शादी साल 2016 में सन्नी निवासी गांव डाडौला के साथ हुई थी। ज्योति-सन्नी तीन बेटियों के माता-पिता है। करीब 2 साल से सन्नी के वंशिका यादव नाम की महिला के साथ अवैध संबंध है। जिन संबंधों को लेकर वह ज्योति के साथ अक्सर मारपीट करता था। उसे कहता था वह मर जाए, तो वो वंशिका के साथ दूसरी शादी कर लेगा। मायका वालों ने कई बार सन्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं समझा। सन्नी और वंशिका दोनों ही ज्योति को बहुत परेशान करने लगे। इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static