मकान को लेकर चल रहे विवाद पर महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला की खत्म

2/22/2024 7:26:45 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सोहना एरिया में मकान को लेकर चल रहे विवाद के चलते एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने महिला के पति सहित ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा व खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, यूपी के मुरैना निवासी रघुवीर सिंह ने अपनी बेटी प्रीति की शादी यूपी के आगरा निवासी विक्रम के साथ की थी। विक्रम यहां सोहना की शिव कॉलोनी में प्रीती व दो बच्चों के साथ रहता था। उनका आगरा स्थित दादा लाई मकान को लेकर काफी समय से विवाद था। आरोप है कि कुछ समय पहले विक्रम अपने घर गया था। जहां उसके पिता ने दादा लाई मकान को अपने दूसरे बेटे जय सिंह के नाम करने की बात कही। जिसको लेकर विक्रम व प्रीति में झगड़ा हुआ।

 

विक्रम घर से बाहर गया हुआ था। पीछे से 33 वर्षीया प्रीति ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पति घर वापस लौटा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। मामले में परिजनों का कहना है कि दादा लाई मकान को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था, जिसे लेकर प्रीति को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रीति की आत्महत्या करने के बाद विक्रम उस समय से गायब है।

 

मकान को लेकर प्रीति का ससुर, देवर व पति परेशान कर रहे थे। जिस कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Content Editor

Pawan Kumar Sethi