दिल्ली से अपनी बेटी काे मिलने आई मां मिली काेराेना पाॅजिटिव, एक्टिव केसाें की संख्या पहुंची 15

5/25/2020 4:53:24 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप राैर): कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड न्यू कॉलोनी में आज एक 45 वर्षीय महिला काेराेना पाॅजिटिव स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम सिविल सर्जन एसएस मेहला की अगुवाई में और भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। विभाग ने कोविड नियमावली के तहत इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए सील करने का निर्णय लिया। 

सिविल सर्जन डॉ एसएस मेहला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला दिल्ली से अपनी बेटी को मिलने के लिए कुरुक्षेत्र आई थी। महिला का 23 मई को कोरोना टेस्ट किया गया था, जोकि पॉजिटिव मिला। अब पीड़ित महिला को आगे इलाज के लिए एमएम कॉलेज मुलाना भिजवाया जा रहा। उन्हाेंने कहा कि अब जिले में 15 करोना पॉजिटिव केस हो गए हैं। 
 

Edited By

vinod kumar