महिला के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी युवक

12/3/2020 12:14:37 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के रतिया इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जबकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह जाखल के एक म्यूजिकल ग्रुप में काम करती थी, और फिलहाल रतिया में रह रही है।

पीड़िता का आरोप है कि इस ग्रुप में काम करने वाले दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ही युवक पंजाब के रहने वाले बताए गए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और युवकों की तालाश आरंभ कर दी है।

Manisha rana