कार की टक्कर से महिला की मौत,पति व बच्चा घायल

1/24/2017 12:59:14 PM

पानीपत(राजेश):बीती रात कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति व उसका एक बच्चा घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुलशन निवासी कच्चा कैंप अपनी पत्नी साक्षी और पुत्र वंश के साथ स्कूटी से सैक्टर-25 से एक शादी समारोह से घर की ओर लौट रहे थे। लालबत्ती पर पहुंचने पर एक कार ने गुलशन की स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दम्पति बच्चे सहित घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। 

 

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने साक्षी को जख्मी हालत में पी.जी.आई. रैफर कर दिया। परिजन उसे हैदराबादी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में साक्षी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी की कार को इम्पाऊंड कर  अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।