ट्राले की चपेट में आई महिला, मौत

4/8/2017 3:19:09 PM

हिसार:हिसार-दिल्ली हाईवे पर हवाई अड्डा चौक के निकट हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से हुआ। पुलिस ने महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा करके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार विनोद नगर क्षेत्र की महिला संतोष देवी (60) पड़ोस की महिलाओं के साथ हवाई अड्डा के पास स्थित जंगल में लकड़ियां बीनने के लिए जा रही थी। जब ये महिलाएं हाईवे पार कर रही थी तो उस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले ने संतोष देवी को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल संतोष देवी को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।