Panipat: असंतुलित होकर तीसरी मंजिल से गिरी महिला की मौत, बच्चे को लगा रही थी आवाज

1/15/2024 8:43:26 AM

पानीपत : पानीपत जिले के शिव नगर स्थित कंबल फैक्टरी में बने क्वार्टरों की छत से गिरने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला पड़ोसियों के साथ छत पर धूप सेक रही थी जैसे ही वह बच्चे को आवाज लगाने के लिए गई उसने संतुलन खो दिया और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। पति उसको लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया  है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी 

जानकारी के मुताबिक शिव नगर निवासी महताब अंसारी ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला है। उसका पिता 20 साल पहले पानीपत आ गया था। यहां आने के बाद वो शहर में विभिन्न स्थानों पर किराए पर रहे। अब वो चार साल से शिव नगर स्थित नूरतन इंडस्ट्री फैक्टरी में रहे हैं। यहीं पर लेबर क्वार्टर भी बने हैं। उसका डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था।


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana