पेट दर्द के बाद महिला की मौत, घर में रखी ली थी पेन किलर...5 बच्चों के सिर से उठा मां साया

12/8/2023 3:07:13 PM

करनाल : करनाल के ऊंचा समाना गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। वीरवार को महिला को पेट में दर्द हुआ था। उसने घर पर रखी पेन किलर ली थी। दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया। मृतका महिला 5 बच्चों की मां थी।

10 साल पहले हुई थी शादी 

महिला की पहचान ऊंचा समाना की रहने वाले सीमा (28) के रूप में हुई है। उसकी शादी 10 साल पहले शमशेर के साथ हुई थी। शमशेर ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। जैसे ही उसे सूचना मिली तो वह तुरंत घर पहुंचा और गांव के ही मुकेश नाम के डॉक्टर को बुलाया। जिसने उसकी हालत को देखते हुए कहा कि सीमा की हालत काफी गंभीर है इसे अस्पताल लेकर जाओ। महिला को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया सीमा को शमशेर बाइक पर बैठाकर मधुबन के पास बने अर्पणा अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। देर शाम सीमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana