छत पर कर रही थी काम...अचानक कड़की बिजली और बेसुध हो गई महिला, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

10/17/2023 2:32:35 PM

करनाल : हरियाणा में करनाल की बैंक कॉलोनी में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रही थी। महिला के दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। महिला ने अंतिम सांस अपने पति की गोद में ही ली।  इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

दो महीने से बैंक कॉलोनी में रहकर कर रहे थे मजदूरी

मध्यप्रदेश निवासी डिलन ने बताया कि वह पिछले दो महीने से अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी की एक कोठी में मजदूरी कर रहा है और वहीं पर रह रहा है। कल शाम को वह अपनी पत्नी आरती के साथ कोठी में तीसरी मंजील पर मजदूरी कर रहा था। सुबह से ही मौसम खराब था। अचानक आसमानी बिजली जोर से कडक़ी और आरती छत पर गिर पड़ी। उसका शरीर व उसने दो आभूषण पहने थे वह काले पड़ गए।

पति नीचे कर रहा था काम, पत्नी थी ऊपर

महिला के पति डिलने ने बताया कि जब यह हादस हुआ उस समय मैं कोठी के नीचे काम कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी तीसरी मंजील की छत पर मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। बिजली गिरने के बाद जब आरती जमीन पर गिरी तो मिस्त्री ने उसे आवाज दी कि उसकी पत्नी जमीन पर गिर गई। जब वह अपनी पत्नी के पास ऊपर गया तो वह छत पर पड़ी थी। उसे सीधा करके अपनी गोद में ले लिया और उसको वहीं पानी पिलाया। पानी पीने के बाद ही उसने अंतिम सांस उसकी गोद में ली। उसके बाद उसे लेकर वह अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरती को मना किया मौसम खराब है

डिलन ने बताया कि कोठी की तीसरी मंजील पर मोमटी बनाने का कार्य चल रहा था। आरती छत पर खड़ी थी और वह नीचे से ईंटे आरती को दे रहा था। अचानक आसमान में बिजली गरज रही थी। उसने आरती से कहा नीचे आ जाओ मौसम खराब है। काम कल कर लेंगे। इसी दौरान आरती पर अचानक बिजली गिर गई।

पति बोला बच्चों के लिए मां कहां से लाऊं

डिलन ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। जिनकी उम्र चार व पांच साल है। वह उनके लिए सबकुछ कर सकता है, लेकिन वह उनके लिए मां कहां से लाएगा।

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा परिजनों को सौंपा

पुलिस जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैंक कॉलोनी में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला ने जो ज्वैलरी पहनी हुई थी वह काली पड़ी हुई है और शरीर पर भी निशान है। पोस्मार्टम करवाया जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Mohammad Kumail