संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

1/21/2022 1:59:37 PM

असंध : असंध के खिजराबाद रोड स्थित डेरा पिंडोरिया निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मृतका के  पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2018 में अमरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। ससुराल पक्ष के कहने पर उसने बेटी को दहेज भी दे दिया था फिर भी उसकी बेटी के साथ मारपीट होती रही। उन्होंने बताया कि दामाद अमरप्रीत ने गांव खेड़ी शर्फअली में जमीन लेकर मकान बनाया हुआ है। ससुराल पक्ष के लोग भी कई दिन से यहीं पर आए थे। इसके बाद उसके पास फोन आया और कहा कि गुरप्रीत की मौत हो गई है। मृतका के दो लड़के है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana