सिटी थाने के बाहर कंबल में मिली बंगाल की महिला, रिक्शा चालक ने गाजियाबाद में पीड़िता के साथ की थी लूट

1/17/2024 8:03:24 PM

पानीपत(सचिन शर्मा): सिटी थाने के बाहर कंबल में लिपटी एक महिला मिली है। हलांकि कंबल में लिपटी हुई महिला कब से यहां पड़ी थी इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। जबकि उक्त स्थान पर 2 पुलिस थाने और साआईडी कार्यालय हैं, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। मामले में जन सेवा दल के सदस्य चमन गुटाली ने बताया कि किसी राहगीर ने महिला की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर जन सेवा दल की टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है। महिला की आंखें सूजी हुई हैं। जन सेवा दल ने महिला के साथ लूट के अलावा दुष्कर्म की आशंका जताई है। वहीं होश में आने के बाद महिल ने बताया कि वह कैसे पानीपत पहुंच गई उसे पता नहीं है। महिला के अनुसार वह गाजियाबाद में रिक्शे से किसी मंदिर जा रही थी। इस दौरान रिक्शा चालक ने उसकी आंखों पर केमिकल फेंक दिया। आरोपी चालक ने उसके पैसे और आधार कार्ड छीन लिए।  महिला ने बाताया कि वह  यहां कैसे पहुंची इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। 

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal