घर में अकेली महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर मारा चाकू

5/3/2022 11:35:27 PM

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): घर में अकेली महिला से दो लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चाकू से गोद दिया। महिला ने घायल अवस्था में इस घटना की सूचना अपने पति को दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे पति ने महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर में रेफर कर दिया।

 

पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने उसे फोन किया है। फोन पर उसने बताया है कि उसका दो लोगों ने गैंगरेप किया है। जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चाकू से गोद दिया। इस पर पुलिस व पीड़ित महिला का पति मौके पर पहुंचे और महिला को घायल अवस्था मेंं सेक्टर-10 सिविल अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत देखते हुए हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया। 

 

पुलिस ने महिला से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अनिल कुमार को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi