करनाल के सरकारी अस्पताल की लिफ्ट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

8/5/2017 3:18:16 PM

करनाल(कमल मिड्ढा):करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की लिफ्ट में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला करनाल के प्रीतम नगर की रहने वाली है। परिवार अौर मौजूद चश्मदीदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लिफ्ट में मौजूद कर्मचारी ने महिला प्रसूति विभाग में पहुंचाने में देरी की, जिसके चलते गर्भवती ने लिफ्ट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। 

डिलीवरी से पहले महिला अौर उसके परिजन लिफ्ट का इंतजार करते रहे। महिला की हालत देखकर भी कर्मचारी ने स्टाफ वाली लिफ्ट से नहीं जाने दिया। जिसके कारण महिला दर्द से कहराती रही। उसके बाद वह लिफ्ट नंबर 2 से गई, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। वहीं गनीमत रही कि जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, जिन्हें कल्पना चावला असप्ताल में भर्ती करवाया गया है।