अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

9/28/2019 2:21:04 PM

पानीपत (अनुज): सिविल अस्पताल के गेट पर एक महिला ने ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया। डिलीवरी के बाद डाक्टर व स्टाफ नर्सों ने जच्चा व बच्चा को डिलीवरी वार्ड में एडमिट किया। उसके बाद जच्चा व बच्चा की जांच की गई जिसमें दोनों नॉर्मल बताए गए हैं। सौदापुर निवासी उर्मिला ने अस्पताल के ए व बी ब्लॉकों के गेट पर ऑटो में एक बच्ची को जन्म दिया।

उसके पति राजू ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही उसकी पत्नी को लेबर पेन शुरू हो गए थे। उसे वो ऑटो में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे ही तो अचानक से लेबर पेन अधिक बढ़ गया तो उनके पास इतना समय नहीं था कि वह अपनी पत्नी को लेकर डिलीवरी वार्ड तक ले जाए। इसलिए उसकी पत्नी उर्मिला ने ऑटो में बच्ची को जन्म दे दिया।

इसकी सूचना मिलते ही डा. सुखदीप कौर मौके पर पहुंची और जच्चा-बच्चा को डिलीवरी वार्ड में एडमिट करवाकर जांच की। जिसमें जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों का डिलीवरी वार्ड में इलाज चल रहा है। इससे पहले उर्मिला एक लड़का व एक लड़की की मां है।

Isha