कैथल: अस्पताल का शर्मनाक कारनामा, शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

5/23/2017 1:27:34 PM

कैथल(रमन गुप्ता):एक बार फिर मानवता को शर्मनाक कर देने वाली घटना जिला कैथल के नागरिक अस्पताल में सामने आई है। चिकित्सकों की भारी लापरवाही के कारण एक गरीब महिला को नागरिक अस्पताल के शौचालय में ही बच्ची को जन्म देना पड़ा। कैथल निवासी ईशम सिंह जानकारी के अनुसार गत दिवस के करीब 3 बजे करनाल रोड़ पर अपनी गर्भवती पत्नी को साथ लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा तो तुरंत बाद ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। वे पहले अपनी पत्नी को लेबर रूम में ले गया था।

वहां मौजूद कर्मचारी महिला ने कहा कि बाहर ही इंतजार करों। वह लेंबर रूम के पास बैठा ही था कि करीब एक घंटे बाद सीमा ने कहा उसे शौचालय जाना है। जैसे ही वे शौचालय में गई, उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला शौचालय होने के कारण उसका पति अंदर नहीं गया। वह किसी नर्स को देखने गया तो उसे कोई नजर नहीं आया। फिर किसी महिला ने बताया कि उसे बच्चा होने वाला है।

वे खुद शौचालय में उसके पास चला गया। उसने देखा कि बच्चा नीचे गिरने वाला है। उसने अपने नवजात बच्चे को शौचालय में गिरने से बचा लिया। उसी वक्त नर्स आकर उसे ही बुरा-भला कहने लगी। उसने अपनी पत्नी को गोद में उठाया तो इमरजेंसी वॉर्ड में ले गया है। लेकिन फिर भी अस्पताल प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

ईशम ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन की वजह से उसके बच्चे और पत्नी की जान खतरे में पड़ गई थी। भगवान का शुक्र है कि उन दोनों की जान बच गई।