हरियाणा में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल

2/25/2020 1:36:33 PM

जींद: हरियाणा के जींद में 22 साल की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गांव बारह खुर्द निवासी सोनिया एक साथ तीन बच्चों के आने से बहुत खुश हैं। उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।

सोनिया के पति विक्रम के अनुसार, वह मजदूरी करता है और एक साथ तीन बच्चे घर में आने से बहुत खुश है। बच्चों की दादी सुशिला के अनुसार उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक विक्रम शादीशुदा है। अब घर में पोते के साथ दो पोतियां भी आ गई हैं।

Edited By

vinod kumar