भिवानी : दहेज की भेंट चढ़ी महिला, जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

4/22/2021 11:31:23 AM

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी में दहेज उत्पीड़न का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें भिवानी जिले की रहने वाली महिला सुमन ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के परिवार वालों ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। जिसके चलते पुलिस ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि सुमन की शादी वर्ष 2018 में दादरी जिले के एक गांव निवासी कयूम से हुई थी। कयूम सेना में कार्यरत है। जिनकी 2 वर्ष की एक बेटी भी है।

मृतका के परिवार वालों ने बताया कि शादी के 1 वर्ष बीतने के बाद ससुराल पक्ष के लोग सुमन को प्रताड़ित करते थे जिसके चलते सुमन को कई बार मायके में ही रहना पड़ता था। बाद में आपस में सुलह करके सुमन को ससुराल भेज दिया था।मृतका के पिता ने बताया कि मंगलवार शाम को सुमन के देवर का फोन आया जिस पर उनको जानकारी दी गई कि सुमन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और आप एक बार आकर उनसे मिल लो। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सुमन के शोहर, देवर और सास-ससुर ने उसे जहर देकर मौत के घाट उतारा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दी जाए। जिससे मेरी बेटी को न्याय मिल सके। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana