शर्तिया लड़का होने की दवाई देती महिला पकड़ी

9/13/2018 1:08:36 PM

झज्जर(मनोज): स्वास्थ्य विभाग ने कंवर सिंह कालोनी में शॢतया लड़का होने की दवाई देती एक महिला को पकड़ा है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी महेंद्री देवी ने अपनी दवाई से कई महिलाओं को लड़का होने की बात स्वीकारी है। महिला महेंद्री देवी  करीब 8 वर्ष से कालोनी में किराए के मकान में रह रही है और मूल रूप से दुलेहड़ा की बेटी है, जबकि दिल्ली के निजामपुर में शादीशुदा है। आरोपी 2500 रुपए में गारंटी से बेटा होने की दवाई देती रही है।

 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त रूप से सूचना पर महिला महेंद्री को गारंटी से बेटा होने की दवाई देने की जानकारी मिली। जिस पर डिप्टी सी.एम.ओ. डा. मनमोहन, डिप्टी सी.एम.ओ. डा. राकेश कुमार, डा. प्रवीण सोलंकी, डा. सरिता गौरी, सतीश कुमार की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर महिला को पकडऩे का जाल बिछाया और एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर उसे 2500 रुपए दिए। जैसे ही गर्भवती महिला ने महेंद्री देवी को नम्बर लिखे 2500 रुपए देकर गारंटी से बेटा होने की दवाई ली तो स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने महेन्द्री को पकड़ लिया।  पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।       
 

Deepak Paul