मां अस्पताल में पर्ची कटवाने गई थी, बेटी ने ऑटो में ही बच्ची को दे दिया जन्म

9/2/2021 4:38:11 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के बाहर ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया। इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने जच्चा बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कराया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। 



जानकारी के मुताबिक बल्लभगढ़ के नागरिक अस्पताल में आज सुबह लगभग 9 बजे एक महिला अपनी गर्भवती बेटी को घर से ऑटो में भर्ती कराने के लिए लाई, लेकिन जानकारी ना होने के चलते महिला लगभग आधे घंटे तक इधर से उधर चक्कर काटती रही। जब आधे घंटे के बाद वह वापस अपनी बेटी के पास ऑटो में पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी ने ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया है। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को मिली तो उन्होंने आनन-फानन में महिला और बच्ची को जच्चा बच्चा वार्ड में शिफ्ट कराया। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद एसएमओ टीसी गढ़वाल और इमरजेंसी डॉक्टर सचिन वार्ड में महिला का हाल-चाल जानने पहुंचे। 



महिला ने बताया कि वह पहली बार अस्पताल आई हैं उसे जानकारी नहीं थी कि कहां पर डिलीवरी होती है, लेकिन किसी ने उन्हें बताया कि इमरजेंसी वार्ड से पर्ची कटती है और उसके बाद जच्चा-बच्चा वार्ड में शिफ्ट करा जाता है। जब है पर्ची कटवाने के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंची तो वहां पर लगभग 15-20 मिनट तक उसे पर्ची नहीं मिली। जब उसे पर्ची मिली तब तक उसकी बेटी बच्ची को ऑटो में ही जन्म दे चुकी थी। इस बारे बल्लभगढ़ एसएओ ने बताया कि उन्हें जैसे ही जानकारी मिली थी वह तुरंत उस महिला से मिलने के लिए पहुंचे। महिला और बच्चा दोनों ही सुरक्षित है। उन्होंने लापरवाही के लिए इमरजेंसी बोर्ड के स्टाफ पर कार्रवाई की बात कही। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar