सिविल अस्पताल के बाहर ई-रिक्शे में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, आनन-फानन में जच्चा- बच्चा वार्ड में प्रसूता को किया भर्ती

12/4/2023 8:15:42 PM

पानीपत (सचिन शर्मा): जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। आए दिन पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले महिलाएं बच्चे को जन्म दे रहीं है। कभी रोड पर कभी रेड लाइट पर तो कभी आस्पताल के बाहर बच्चे पैदा हो जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों। क्या जनपद में पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस नहीं हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले विभाग के अधिकारी लापरवाह हैं।

इस बदतर व्यवस्था की गवाही आज की घटना दे रही है। पानीपत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर ई-रिक्शे में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि सूचना मिलते ही अस्पताल कार्यरत कर्मचारी आनन फानन में जच्चा व बच्चा को जच्चा बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वहीं जानकारी के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ हैं।

गर्भवती महिला के साथ पहुंची उसकी सास ने बताया कि वह गोरा खेड़ी मोड़ से अपनी बहू को लेकर निकली थी।  जैसे ही वह इमरजेंसी गेट के बाहर पहुंची उनकी बहू ने ई-रिक्शा में ही बच्ची को जन्म दे दिया। बता दें कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चों को जन्म देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गर्भवती महिलाओं ने इमरजेंसी गेट के बाहर ही कभी एंबुलेंस कभी ऑटो तो कभी ई-रिक्शा में जन्म दे चुकी हैं।

यही नहीं कई महिलाएं तो अस्पताल पहुंच ही नहीं पाईं। उन्होंने कभी रोड पर तो कभी रेड लाइट पर ही अपने बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें अस्पताल प्रशासन पर कई बार लापरवाही के आरोप लगाते रहे हैं। कभी एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचती पाती तो कभी कोई और कारण होता है, लेकिन इस बार गर्भवती महिला की सास ने बताया कि उनकी बहू को परसों पीड़ा शुरू होते ही वह उसे ई-रिक्शा में लेकर चल दी। उन्होंने एंबुलेंस को सूचना देने का वक्त ही नहीं मिला।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal