महिला से किया रेप, पति ने दिया तलाक

7/9/2022 10:01:57 PM

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): पटौदी थाना पुलिस ने एक महिला से पड़ोसी युवक द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं रेप के पता चलने पर महिला को उसके पति ने तलाक भी दे दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ रेप किया। इसके बारे में उसके ससुराल पक्ष के लोगों को पता लग गया। जिसके कारण उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। अब आरोपी उसके साथ रेप कर रहा है। वहीं किसी से शादी करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। अब वह उसे आत्महत्या के लिए भी उकसा रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

नशीला पदार्थ देकर मंगेतर ने किया युवती से रेप

सेक्टर 51 क्षेत्र में मंगेतर द्वारा एक युवती को होटल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुुरु कर दी।
दी।  महिला थाना सेक्टर-51 में पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि उसके मंगेतर ने एक होटल में उसे बुलाया। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेसुध कर दिया। इसके बाद मंगेतर ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने शादी से पहले उसे दहेज मांगा है जिसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना सेक्टर-51 ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi