मनचलों से परेशान महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द(video)

5/22/2018 4:08:21 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव अहमदपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने अाया है, जहां एक महिला ने मनचलों से परेशान होकर अात्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि महिला को 3 लोग मोबाइल फोन पर परेशान किया करते थे।  हालाकि फांसी लगाने से पहले महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें मृतका ने अपना दर्द बयां किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  वहीं सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किया गया हेल्प लाइन नम्बर 1091 भी महिला का जान नहीं बचा पाया।

Deepak Paul