महिला को ड्रेन पर कपड़े धोना पड़ा महंगा, नहर में डूबी

9/14/2019 10:19:08 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में एक महिला को ड्रेन पर कपड़े धोना महंगा पड़ गया। सोनीपत के गांव गढ़ी बाला के पास एक महिला का कपड़े धोते हुए पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गई। महिला का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं महिला के डूबने की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन वह महिला की तलाश नहीं कर पाए। 



इसके बाद परिजनों की इसकी सूचना सूचना दी, लेकिन सूचना के बाद भी प्रशासन समय पर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि 5 घंटे तक भी प्रशासन का कोई भी मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा है। जाम लगाने के बाद प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। वहीं अभी तक महिला की तलाश नहीं हो पाई है। 



गांव गढ़ी वाला निवासी सुनील को आज आठ नंबर ड्रेन पर कपड़े धो रही की तभी उसका पैर स्लिप हो गया और वह नहर में गिर गई। इसके बाद अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि 5 घंटे बीज जाने के बाद भी महिला का पता लगाने में प्रशासन नाकाम रहा है। वहीं पूरे मामले में प्रशासन का कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने नहीं आ रहा है।


 

Shivam