महिला ने प्रेमी संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश, गिरफ्तार

11/6/2019 1:12:10 PM

कैथल (सुखविंद्र) : कैथल पुलिस ने गांव पिलनी निवासी कृष्ण की हत्या के मामले का 24 घंटे में पटाक्षेप करते हुए हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एस.पी. विरेंद्र विज ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मृतक कृष्ण की पत्नी के सुभाष नाम के व्यक्ति से अवैध सम्बंध थे और इन अवैध सम्बंधों के बारे में कृष्ण को पता चल गया था जिसके बाद अपनी प्रेम कहानी में रोड़ा बन रहे पति कृष्ण को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी सुभाष को कहा। षड्यंत्र के तहत सुभाष ने कृष्ण की तेजधार हथियार से हत्या कर शव झाडिय़ों में फैंक दिया। पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले का 24 घंटे के अंदर ही पटाक्षेप करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Isha