पानीपत में हर्ष फायरिंग में महिला घायल, कुआं पूजन पर देवर ने चलाई गोली

3/11/2024 4:34:53 PM

पानीपत : पानीपत जिले के सनौली कस्बे में हर्ष फायरिंग में महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। यहां गांव तामशाबाद में एक कुआं पूजन के कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग में एक गोली जमीन में लगी। जिससे निकला छर्रा वहां खड़ी एक महिला को लग गया। जिससे वह घायल हो गई। महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक मामला गांव तामशाबाद में रविवार 10 मार्च का है। गांव में कृष्ण रामराज के घर पर पोता होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रिंस हर्ष फायरिंग कर रहा था। इसी बीच एक गोली वह पिस्तौल में लोड करने लगा, तो लोडिंग के वक्त ही वह छूट गई और जमीन पर गिर गई। गई। जिस दौरान उसका छर्रा वहां खड़ी उसकी भाभी को लग गया। जिससे वह घायल हो गई। आनन-फानन परिजन उसे संजय चौक स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। कुछ ठीक होने पर परिजन उसे घर वापस ले गए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Manisha rana